फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus operations halted on Baraut-Kotana road, people of more than 20 villages upset

Baghpat News: बड़ौत-कोताना रोड पर बसों का संचालन ठप, 20 से अधिक गांव के लोग परेशान

Sun, 07 Apr 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bus operations halted on Baraut-Kotana road, people of more than 20 villages upset
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर एक बार फिर परिवहन सेवाएं ठप हो गई। इसका खामियाजा 20 से अधिक गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो से तीन गुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत-कोताना मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, जागोस आदि सहित 20 से अधिक गांवों के सैकड़ों यात्री रोजाना नगर में आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर बड़ौत डिपो की दो बसों का संचालन होता था। यात्रियों का आरोप है कि अब फिर से इस मार्ग पर बसाें का संचालन बंद हो गया है। इसके चलते रूट पर डग्गामार चालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे दोगुना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद, पुष्पेंद्र, सुखवीर, आनंद, देवेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि बस के लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसे लेकर लोगों में रोष है। डग्गामार वाहन चालक अपनी मनमानी करते हैं, जिस कारण यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने रूट पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि बस चालकों को बड़ौत-कोताना मार्ग पर बसों के संचालन के लिए निर्देशित कर रखा है, यदि वे लापरवाही कर रहे है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed