{"_id":"d6f2d37bdbb4f6136e641dc9040fef26","slug":"bus-driver-thrown-from-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक को ट्रेन से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक को ट्रेन से फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए झगड़े में कुछ यात्रियों ने डीटीसी( दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) बस के चालक को ट्रेन से फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका एक हाथ और एक पैर कट गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया।
घायल प्रमेंद्र पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल मंडी डटीरी क्षेत्र के बंदपुर गांव का रहने वाला है। वह डीटीसी बस में चालक है। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव जाने के लिए शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (74024) में शाम साढ़े पांच बजे बड़ौत से चढ़ा था। अलावलपुर रेलवे हाल्ट के पास उसका सीट पर बैठने कोे लेकर चार-पांच लोगों से झगड़ा हो गया। आरोप है कि पहले तो लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।
विरोध किया तो उसे ट्रेन से फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका एक हाथ और एक पैर कट गया। अलावलपुर गांव के लोग उसे सीएचसी बड़ौत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर बड़ौत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उधर, एसओ जीआरपी सुनील दत्त ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन यह मामला सिविल पुलिस का है। फिर भी वे मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक घायल
खेकड़ा। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन 51911 से शामली निवासी मनोज अपने घर वापस लौट रहा था। खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम गोठरा के समीप वह अचानक संतुलन बिगड़ने पर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी पहुंच गए। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।