{"_id":"65e62e1674bc04af0b0cd254","slug":"burn-unit-started-in-district-hospital-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-110548-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल में बर्न यूनिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल में बर्न यूनिट शुरू
विज्ञापन
बागपत। आग से झुलसने पर मरीजों को अब जिले में ही उपचार मिलेगा। जिला अस्पताल में बर्न यूनिट शुरू हो गई है। इसके लिए एक सर्जन को नामित कर स्टॉफ की नियुक्ति कर दी गई है। बर्न केस आने पर यूनिट में मरीज का इलाज कराया जाएगा।
जिला अस्पताल में स्टॉफ के अभाव में बर्न यूनिट शुरू नहीं होने से आग से जलने वाले मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही थी। आग से जलने वाले मरीजों को मेरठ या दिल्ली रेफर कर दिया जाता था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्जन और स्टॉफ नियुक्त कर बर्न यूनिट शुरू कर दी है। सर्जन डॉ. जेके यादव को बर्न यूनिट का नोडल नियुक्त किया गया है। इनके अलावा यूनिट में स्टॉफ नर्स और अन्य कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
जिला अस्पताल में आग से जले मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बर्न यूनिट शुरू हो गई है। सर्जन जेके यादव को यूनिट का नोडल नामित किया गया है और स्टाफ भी नियुक्त कर दिया है। - डा. एसके चौधरी, सीएमएस