{"_id":"5f6651298ebc3e98174ab7c5","slug":"bunty-of-bulandshahr-won-the-race-competition-baghpat-news-mrt5020109146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता बुलंदशहर के बंटी ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता बुलंदशहर के बंटी ने जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा गांव में पुरा महादेव दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
बालैनी (बागपत)। क्षेत्र के पुरा महादेव गांव में शनिवार को पुरा महादेव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें बागपत के अलावा हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली जिलों के सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। इसमें प्रथम को 51 सौ रुपये, द्वितीय को 31 सौ और तृतीय विजेताओं को 21 सौ रुपये नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
गांव में हुई 16 सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाजु बुलंदशहर के बंटी ने प्रथम स्थान, काकड़ा मुजफ्फरनगर का पारुल कुमार ने द्वितीय स्थान तथा बुलंदशहर के पवन सोलंकी व कमाला के मोहित ने संयुक्त रुप से तीसरे रहे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने विजेताओं को पुरस्कार व नगद राशि देकर सम्मानित किया। अनीश यादव ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से युवाओं में खेल के प्रति भावना उजागर होती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता आयोजन में जवेंद्र मलिक, आजाद सिंह, उधम मलिक, अरुण मलिक, सुरेश मलिक, अभिषेक मलिक, अंकित, सचिन कुमार, अरविंद मलिक व विक्रांत का सहयोग रहा।