{"_id":"642b2a2e17ac0e26750d5dd4","slug":"bulldozer-on-encroachment-uproar-of-traders-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-129-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, व्यापारियों का हंगामा
Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर में सोमवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। नगर पालिका व तहसील के अधिकारियों के साथ ही पुलिस ने सभी बाजारों में अतिक्रमण को तुड़वाया। इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा किया और उनकी अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बाजार में सफेद पट्टी खींचने के बाद व्यापारियों को एक सप्ताह में खुद अतिक्रमण नहीं हटवाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
नगर पालिका के बुलडोजर के साथ अधिकारियों ने राष्ट्र वंदना चौक से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। जहां दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया गया और पक्का अतिक्रमण तुड़वा दिया गया। टीम ने शौकत मार्केट में संयुक्त व्यापार वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा की दुकान पर टिन शेड हटाने का प्रयास किया। जहां उनके साथ ही उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल व अन्य व्यापारियों ने टीम का घेराव करके हंगामा शुरू कर दिया। नंदलाल डोगरा ने कहा कि प्रशासन के साथ बैठक में सहमति बनी थी कि सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाएगा और टिन शेड नहीं तोड़े जाएंगे। इसको लेकर अधिकारियों के साथ उनकी नोकझोंक हुई तो टिन शेड छोड़ दिए गए। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
सफेद पट्टी खींची, एक सप्ताह बाद दोबारा अभियान चलेगा
एसडीएम पूजा चौधरी के अनुसार सड़क पर सफेद पट्टी खींची गई है। जहां तक व्यापारी सामान रख सकते हैं। उससे आगे न सामान रख सकते और न अन्य कोई निर्माण किया जा सकता है। अगर कोई अतिक्रमण करता है तो एक सप्ताह बाद दोबारा से अभियान चलाया जाएगा और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
अधिकारियों से नोकझोंक, एक को हिरासत में लिया
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर खड़े करीब 100 वाहनों व रेहड़ी के पांच सौ रुपये तक के चालान काटे। इसका विरोध करने पर एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि उसे अभियान पूरा होने के बाद छोड़ दिया गया।
15 अप्रैल तक चलेगा अभियान
एसडीएम पूजा चौधरी ने बताया कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। सडक़ों पर वाहन खड़ा करने पर 500 रुपये का चालान कराया जाएगा तो अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त होगा। इसलिए ही पहले दिन चेतावनी दी गई है।
रटौल में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
रटौल में नगर पंचायत पर ईओ वीरज त्रिपाठी और लेखपाल संजीव राठी ने पुलिस के साथ बस स्टैंड से लेकर मेन मार्केट तक दुकानों के सामने अतिक्रमण को हटवाया। सडक़ के दोनों किनारे पर ठेली वालो को भी हटवाया गया। हालांकि इसका ठेली वालों ने रोष जताया और ठेली लगाने के लिए जगह देने की मांग की।