{"_id":"6ae49e3f6667a545dc0c4050","slug":"bull-dies-after-coming-into-contact-with-an-electric-pole-three-others-suffer-electric-shocks-baghpat-news-c-28-1-bag1001-161458-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजली के खंभे से करंट उतरने से बैल की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजली के खंभे से करंट उतरने से बैल की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन
- मोहल्ला मुगलपुरा में फूस वाली मस्जिद के पास हुआ हादसा, लोगों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में फूस वाली मस्जिद के पास शुक्रवार की सुबह बिजली के खंभे में करंट उतरने पर बुग्गी में बंधे बैल की मौत हो गई। जबकि उसका मालिक हसीन समेत तीन युवक भी करंट लगने से झुलस गए। घटना से गुस्साए लोगों हंगामा किया, जिन्हें सभासद शहजाद समेत अन्य लोगों ने शांत कराया।
मोहल्ला मुगलपुरा निवासी हसीन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बैल बुग्गी में पशुओं का गोबर लेकर खेत में जा रहा था। जैसे ही फूस वाली मस्जिद के पास पहुंचे तो गली के किनारे पर लगे बिजली के खंभे में करंट उतरा हुआ था। खंभे की चपेट में आने पर करंट लगने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। तभी उसे भी करंट लग गया और उसने बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहां आए दो युवक भी करंट लगने से झुलस गए। हसीन ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
आदिल, शराफत सिद्दीकी आदि ने बताया कि खंभा काफी समय से जर्जर है और पहले भी कई बार करंट उतर चुका है। नगर पालिका के अफसरों से खंभा हटवाने की मांग की जा रही थी। नगर पालिका के कर्मियों खंभा हटवा दिया। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार का कहना है कि खंभे में करंट उतरने का मामला जानकारी में नहीं है। कर्मियों को भेजकर पता कराया जाएगा।