फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bugs found in water tank

खिंदौड़ा गांव की टंकी के पानी में कीड़े निकले 

Fri, 24 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bugs found in water tank
खिंदौड़ा गांव की टंकी के पानी में निकले कीड़े। - फोटो : amar ujala
अमीनगर सराय। क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। टंकी के पानी में कीड़े निकलने के कारण ग्राम प्रधान को मुनादी करानी पड़ी कि इस पानी को न पीये। टंकी के पानी पर निर्भर लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने कहा शिकायत के बाद भी जल निगम के अधिकारी समस्या नहीं सुनते। 
विज्ञापन


खिंदौड़ा गांव के पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया  पेयजल में पिछले कई दिन से कीड़े निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मुकेश सोलंकी से की। प्रधान ने जल निगम के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर प्रधान ने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से टंकी का पानी नहीं पीने की सलाह दी।

विज्ञापन

 

प्रधान ने कहा ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए ऐसा करना पड़ा। उन्होंने मामले की शिकायत जल निगम के अधिकारियों से लिखित में की, लेकिन मामले का समाधान नहीं निकला।  ग्रामीम राज कुमार, मोहित, अलीमुद्दीनन, नसीबू, पिंटू, सिपट्टर, ओमबीर, जगपाल, सन्नो, अंजू,  समीना,  फुजो, रुखसाना, फूलो, नफीस आदि ने कहा समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। उधर, टंकी पर ऑपरेटर राज कुमार ने कहा उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत से जेई को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


खतरा बनी टंकी
खिंदौड़ा में टंकी का निर्माण कराया, लेकिन गेट नहीं लगाने से यहां हादसों का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया  कोई भी व्यक्ति सीधे टंकी की छत पर चढ़ जाता है। यदि गेट लगवा दिया जाए तो इसकी रोकथाम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed