फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bugle blew for Jat reservation center

केंद्र में जाट आरक्षण के लिए बिगुल फूंका

Thu, 26 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 26 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। जाट समाज की पंचायत में एकजुट होकर केंद्र सरकार की नौकरी में जाट आरक्षण बहाल करने के लिए बिगुल फूंका।
विज्ञापन


बिजवाड़ा गांव में बुधवार को अखिल भारतीय जाट मंच के तत्वावधान में जाट समाज की पंचायत का आयोजन किया । इसमें मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह सूप ने कहा जाट समाज किसी जाति और समाज के विरुद्ध नहीं है। परंतु अपने समकक्ष जातियों जिनका व्यवसाय खेती है, को मिलने वाली सुविधाओं में शामिल होना चाहता है, लेकिन कुछ विरोधियों द्वारा केंद्र में जाट आरक्षण रद्द कराने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने एकजुट होकर लड़ाई लड़ने           का आह्वान किया। थांबा चौधरी यशपाल सिंह          ने कहा समाज में व्याप्त बुराइयों, कुरीतियों को   दूर करने के लिए सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए। पंचायत में 29 मई को बरनावा         लाक्षागृह में होने वाले जाट अधिवेशन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। पंचायत की अध्यक्षता वेद सिंह ने की। 
विज्ञापन


 संचालन मास्टर सीताराम ने किया। इसमें ग्राम प्रधान अरविंद, शोराज मुखिया, महेंद्र, सुखवीर सिंह, ब्रजपाल, किरण पाल, मुकेश,              इकबाल सिंह, देवेंद्र, सुखपाल, प्रवीण, नवाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed