फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budheda College team became winner in Kho-Kho competition

Baghpat News: खो-खो प्रतियोगिता में बुढेड़ा कॉलेज की टीम बनी विजेता

Sat, 30 Sep 2023 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Budheda College team became winner in Kho-Kho competition
-श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में हुई खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बिनौली। श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा में शनिवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रथम दिन बुढेड़ा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस दौरान बुढेड़ा कॉलेज की टीम ने गांधी इंटर कॉलेज को तीन अंकों से हराया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह व बली मेवला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाएं अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें। सीनियर बालिका वर्ग के उद्घाटन मुकाबला में बुढेड़ा कॉलेज की टीम ने गाधी इंटर कॉलेज की टीम को तीन अंकों से हराया। बालक वर्ग में बुढेड़ा कॉलेज की टीम ने बली मेवला कॉलेज की टीम को सात अंकों से हराया। जूनियर बालिका वर्ग में बुढेड़ा कॉलेज की टीम ने गाधी इंटर कॉलेज की टीम को चार अंकों से पराजित किया। बालक वर्ग में टटीरी इंटर कॉलेज की टीम ने गाधी इंटर कॉलेज की टीम को पांच अंकों से हराया। रेफरी आकाश चौधरी, अमित कुमार, संजीव शर्मा, मांगेराम, नरेश कुमार रहे। प्रतियोगिता में प्रवीन उर्फ कालू प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed