{"_id":"641f48129f20a2b0f306d954","slug":"budget-pass-of-38-crores-amid-tussle-baghpat-news-c-14-1-167839-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खींचतान के बीच 38 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खींचतान के बीच 38 करोड़ का बजट पास
Sun, 26 Mar 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत बोर्ड की 11 महीने बाद हुई बैठक में खींचतान के बीच 38 करोड़ 71 लाख 44 हजार रुपये का बजट का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही ठेकेदारों के पंजीकरण के लिए हैसियत 25 लाख रुपये की गई तो उनको जमानत राशि भी दस गुना ज्यादा जमा करानी होगी। इनके अलावा भी बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए।
जिला पंचायत के सभागार में शनिवार को अध्यक्ष ममता किशोर की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। जिपं सदस्य मनुपाल बंसल व जयकुमार ने विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाया। आरोप था कि विकास कार्य नहीं कराए जा रहे है और डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी विकास कार्यों में कोई प्रगति नहीं है।
इसके साथ ही सड़कों का निर्माण भी सही नहीं कराए जाने का आरोप लगाया। इसको लेकर हंगामा हो गया। काफी देर तक खींचतान चलती रही। जिसके बाद सभी वार्डों में समान कार्य कराने की बात कहकर मामला शांत किया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2022-23 का बजट पुनरीक्षित किया गया। पहले आय 37 करोड़ 76 लाख के सापेक्ष व्यय का बजट 34 करोड़ 83 लाख रुपये था जो पुनरीक्षित करके आय 55 करोड़ 52 लाख 97 हजार के सापेक्ष इतना ही व्यय का प्रस्ताव पास किया गया।
इसके बाद वर्ष 2023-24 की आय 38 करोड़ 71 लाख 44 हजार के सापेक्ष इतना ही व्यय का प्रस्ताव का पास किया गया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह, जिपं सदस्य सुभाष गुर्जर, बसंत तोमर, रविंद्र बली, लक्ष्मण, जैतून, धनपाल, सुनीता, रीता मलिक, प्रविंद्र, शौकेंद्र तोमर, गीता, शाहिदा मौजूद रहे।
--
2501 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, भट्टों आदि पर 60 लाख का कर लगा
जिपं बोर्ड की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 2501 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, भट्टों, शराब ठेकों, निजी बसों पर 60 लाख 59 हजार 215 रुपये का कर लगाया गया है। यह कर इन सभी से वसूलने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इस पर जिला पंचायत सदस्य प्रवेंद्र व उनके भाई शौकेंद्र तोमर ने प्रस्ताव रखा कि ग्रामीण क्षेत्र में जितनी भी छोटी दुकान है, उनपर कर न लगाया जाए। जिसपर सभी ने सहमति जताई और उनको कर के दायरे से बाहर रखने की बात कही गई।
--
ठेकेदारों को जमा कराना होगा दस गुना पैसा
जिला पंचायत में ठेकेदार अभी तक पंजीकरण कराने के लिए केवल 20 हजार रुपये जमानत राशि देते थे। नवीनीकरण राशि सात हजार 500 रुपये तो पंजीकरण राशि दस हजार रुपये थी। अब जमानत राशि को बीस हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही 25 लाख रुपये का हैसियत प्रमाण पत्र देना होगा। नवीनीकरण धनराशि बढ़ाकर 15 हजार रुपये की गई है और पंजीकरण की धनराशि भी 15 हजार रुपये की गई है।
-- --
यह प्रस्ताव मंजूर किए गए
-करीमपुर जिवानी, अमीनगर सराय समेत अन्य जगहों पर जिला पंचायत की संपत्ति की चहारदीवारी कराई जाएगी
- पुरा महादेव मंदिर पर लाइट लगाने, मार्ग मरम्मत कराने, नदी किनारे कटान रोकने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे
- बड़ौत में मुख्य बाजार में जिला पंचायत की मार्केट में द्वितीय तल पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा
- जिला पंचायत के अधीन पशु पैठ, पशु बाजार के लाइसेंस शुल्क में वृद्धि की जाएगी
- बागपत में सोनीपत बस स्टैंड के पास जिला पंचायत के भवन को सपा कार्यालय के लिए मासिक किराये पर दिया जाएगा
- ढिकौली में जिला पंचायत के पुराने अस्पताल भवन को सीएचसी के लिए दिया जाएगा