{"_id":"5e4586338ebc3ee60e768701","slug":"btc-and-b-ed-trainees-will-become-room-inspectors-on-teachers-boycott-baghpat-news-mrt4688081137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बहिष्कार किया तो बीटीसी व बीएड प्रशिक्षु बनेंगे कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बहिष्कार किया तो बीटीसी व बीएड प्रशिक्षु बनेंगे कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
शिक्षकों के बहिष्कार पर बीटीसी व बीएड प्रशिक्षु बनेंगे कक्ष निरीक्षक
बागपत। प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी है। अगर शिक्षकों ने बहिष्कार किया तो कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारीं बीटीसी एवं बीएड के छात्रों को सौंपी जाएगी।
बागपत में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 9307 छात्र, 6535 छात्राएं संस्थागत तथा 123 छात्र व 84 छात्राएं व्यक्तिगत तथा 8656 छात्र व 5798 छात्राएं संस्थागत तथा 1103 छात्र व 267 छात्राएं व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकृत है। बागपत में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था की गई है। 1132 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है। इनमें से 608 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के नियुक्त किए गए है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन ने अलग से बीटीसी व बीएड के छात्रों की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों के बहिष्कार के दौरान बीटीसी व बीएड के छात्र कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी निभाएंगे। परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रूहेला ने बताया कि परीक्षा के दौरान अगर समस्या आती है तो बीटीसी व बीएड के छात्रों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई। शिक्षकों द्वारा अगर बहिष्कार किया जाता है तो बीटीसी व बीएड के छात्र कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी निभाएगे।