फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSA involvement in teacher recruitment fraud exposed

शिक्षक भर्ती फर्जीवाडे में बीएसए की संलिप्तता उजागर

Fri, 20 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
BSA involvement in teacher recruitment fraud exposed
शिक्षक भर्ती फर्जीवाडा - फोटो : amar ujala
बागपत में विशिष्ट बीटीसी 2004 में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले जिले के 17 शिक्षकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय मेरठ ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। फर्जीवाड़े में तत्कालीन बीएसए की संलिप्तता उजागर हुई है। जांच एजेंसी एंटी क्रप्शन ने बीएसए के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति शासन से मांगी है।
विज्ञापन


विशिष्ट बीटीसी 2004 में नौकरी  पाने वाले अभ्यर्थियों की शिकायत सपा के एक नेता ने शासन से की थी। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। शासन ने मामले को गंभीर मान जांच एंटी क्रप्शन मेरठ से कराई। विवेचक इंस्पेक्टर अशोक राणा ने बताया जांच में 17 अभ्यर्थियों ने फर्जी बीएड डिग्री के आधार पर नौकरी पा ली थी। वर्ष 2008 में बागपत कोतवाली में इन 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। केस की विवेचना भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी कर रही है।

विज्ञापन

 

अदालत ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। उन्होंने गुरुवार को इस संबंध में कोतवाली पुलिस को बताया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए । उधर, तत्कालीन बीएसए पर लगे आरोपों के आधार पर जांच की।  संलिप्तता मिलने पर शासन से बीएसए के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनके हुए गैर जमानती वारंट
विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय मेरठ ने बबीता पत्नी बीरेश ललियाना, रामवीर पुत्र इकबाल मलकपुर, बीना पत्नी विजय आनंद बड़ौत, राहुल पुत्र मोहकम बड़ौत, पूनम चौधरी सादिकपुर सिनौली, सुधीर कुमार, राज कुमार हेवा, विपिन ढोडरा, आलोक राणा भडल, स्वीटी बिनौली, सतेंद्र कुमार मवीकलां, वीरेंद्र कुमार ढोडरा, सुषमा शर्मा बड़ौत, गीता बावली चुंगी बड़ौत, प्रीति तोमर लायन मलकपुर बड़ौत, प्रमोद कुमार हेवा और सोहनवीर सिंह डागर पांडवनगर बागपत शामिल हैं।


चार साल जांच के बाद हुआ था मुकदमा
 इंस्पेक्टर अशोक राणा ने बताया  वर्ष 2004 से 2008 तक मामले की जांच की गई। लखनऊ यूनिवर्सिटी से जारी की गई बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई थी। अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है, अब बीएसए के खिलाफ चार्जशीट की अनुमति शासन से मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed