फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brotherhood is necessary for the progress of the country: Maulana Salman

देश की तरक्की के लिए भाईचारा जरूरी: मौलाना सलमान नदवी

Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Brotherhood is necessary for the progress of the country: Maulana Salman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। रटौल के शाही ईदगाह में जमीअत सद्भावना मंच की तरफ से आयोजित भाईचारा और शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलमान नदवी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए भाईचारा जरूरी है। उन्होंने सभी से भाईचारा कायम रखने की अपील की।
रटौल की शाही ईदगाह में आयोजित सम्मेलन में कई देशों के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद सलमान नदवी और एसपी नीरज जादौन का जमीयत उल हिंद के पदाधिकारियों व छोटे बच्चों ने सलामी देकर स्वागत किया। मौलाना मोहम्मद सलमान नदवी ने कहा कि देश की आजादी में सभी ने भूमिका निभाई। जिसमें जाति धर्म के भेदभाव को कभी पनपने नहीं दिया।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भाईचारा खत्म करने का प्रयास करते है, जिनका सभी धर्मो के लोग विरोध करें और ऐसे लोगों का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए गांवों में लाइब्रेरी बनाई जाए। साथ ही कार्यक्रमों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौलाना हकीमुदीन, सादाब, मौलाना मनान, आचार्य अशोकानंद महामंडलेश्वर, राजेश गिरी, साध्वी पूर्णिमा, साध्वी ममता, एडवोकेट अशोक सैनी, मनुपाल बंसल, देवेंद्र प्रमुख, डॉ. पवन, देवेंद्र, रामनाथ, पंडित कुश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed