फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brother of the former head firing

पूर्व प्रधान के भाई और पुलिस पर फायरिंग

Tue, 01 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Brother of the former head firing
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल गांव में जंगल में पूर्व प्रधान के भाई पर कई लोगों ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। उसने किसी तरह भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमलावर फायरिंग करते हुए अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी और उसमें मिले तमंचे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी पूर्व प्रधान त्रिपाल के छोटे भाई भोपाल का तेजवीर पुत्र धर्मपाल, प्रदीप पुत्र सत्यवीर, रणवीर पुत्र धर्मपाल के साथ चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को भोपाल अपने खेत में काम कर रहा था। आरोप है कि तभी कार में सवार होकर तेजवीर, प्रदीप, रणवीर समेत पांच लोग वहां पहुंचे और तमंचे निकालकर भोपाल पर फायरिंग शुरू कर दी। भोपाल ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई और मोबाइल से इसकी सूचना अपने भाई को दी।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान की सूचना पर भड़ल पुलिस चौकी के इंचार्ज भरत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर हमलावर अपनी कार छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कार व तमंचे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व प्रधान त्रिपाल ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, भड़ल पुलिस चौकी के इंजार्च भरत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से भी तीन लोगों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने आदि की धाराओं में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed