{"_id":"60ef1a4b8ebc3e13527ac048","slug":"brother-in-law-raped-husband-gave-triple-talaq-baghpat-news-mrt54737759","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने किया कुकर्म, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर ने किया कुकर्म, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दुपट्टे से फांसी लगाकर मारने की कोशिश की गई। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
दोघट थानाक्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह मई 2020 को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। ससुराल वालों की मांग पर उसने कई बार मायके से दहेज लाकर दिया। एक लाख रुपये मायके से लाने की मांग की गई। असमर्थता जताने पर उत्पीड़न होने लगा। पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। देवर ने भी एक दिन दुष्कर्म किया। मारपीट करने से उसका गर्भपात भी हो गया। ससुराल वालों ने दुपट्टे से फांसी लगाकर उसे मारने की कोशिश की। एक दिन मारपीट के बाद पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति, ससुर, सास, देवर, जेठ समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी बीवी को घर से निकाला, तलाक की धमकी
बागपत। सिघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर बताया कि उसने अपनी बेटी का निकाह पांच जुलाई 2020 को गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के युवक के साथ किया था। बेटी को ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। बेटी को जान से मारने का भी प्रयास किया जा चुका है। मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा तलाक की धमकी दी गई। उनसे 50 हजार रुपये नगद और बाइक की डिमांड की जा रही है। आरोपी दामाद पहले भी निकाह कर एक महिला को छोड़ चुका है। उन्होंने अफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
त्योहार को देखते हुए एसपी ने किया निरीक्षण
बागपत। आगामी त्योहार को देखते हुए एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों व गणमान्य लोगों से त्यौहार शांति पूण मनाने की अपील की है। बुधवार को एसपी अभिषेक सिंह ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा व बकरीद तथा मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था के मद्देनजर बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पुराना कस्बा, गांधी बाजार, कोर्ट रोड, वंदना चौक, ईदगाह परिसर पर निरीक्षण कर व्यापारियों व गणमान्य लोगों से वार्ता कर त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। इस दौरान एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ अनुज कुमार ओर कोतवाली पुलिस तथा पीएसी के जवान मौजूद रहे।