फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brother-in-law of the looted Asmat

देवर ने लूटी भाभी की अस्मत 

Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law of the looted Asmat
rape
बागपत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने और ससुरालियों की बात नहीं माने पर विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया उसकी शादी रोहटा थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी में दिए दान दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं है। उससे आए दिन दहेज की मांग करते हैं। कई बार उनको दहेज लाकर भी दिया, लेकिन थोड़े दिन बाद दोबारा मांग करने लगते हैं। पिछले काफी समय से दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। असमर्थता जताने पर आरोपी ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। उसका देवर उस पर गलत नजर रखता है। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। ससुरालियों को बताया तो उल्टा उसके साथ ही गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी परेशान है। इसकी शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति, देवर, सास समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी। 
विज्ञापन


ससुरालियों पर मारपीट का आरोप 
बागपत। पुराना कस्बा निवासी महिला फरजाना का आरोप है कि उससे ससुराल वाले आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। इससे वह काफी परेशान है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed