बागपत: जीजा-साले को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में आजमपुर मुलसम गांव में जीजा और साले की लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तमंचे की बटों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गाजियाबाद जनपद के आसिफपुर उजाड़ा गांव के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि 19 सितंबर को वह आजमपुर मुलसम गांव में अपने साले अजय चौधरी के घर आया था। शाम के समय ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने आए अजय की भी पिटाई कर घायल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप
लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुनीता, मनीष, सागर, राजबाला, राहुल, अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।