प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से लगवाई जाती है झाड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के अफसरों की अनदेखी का खामियाजा इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। यहां पर करीबन 40 बच्चे पंजीकृत है, जिनसे यहां पर तैनात विद्यालय इंचार्ज नरेश द्वारा रोजाना साफ-सफाई और झाड़ू लगवाई जाती है। कोई बच्चा इसका विरोध करता है तो उसकी पिटाई की जाती है और विद्यालय से नाम काटने की धमकी दी जाती है। ग्रामीण रोबिन, सचिन, सत्यवीर, अनीस, जगवीर, रामपाल, हरपाल, मांगेराम और जोगेंद्र आदि का आरोप है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।
अभिभावकों को कहना है कि विद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन न तो विद्यालय इंचार्ज नरेश समय पर आते हैं और न ही बच्चों को परीक्षा में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय की मरम्मत और पुताई के लिए आई धनराशि भी इंचार्ज डकार गए हैं। इस कारण विद्यालय की हालत भी काफी जर्जर हो गयी है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधानपति ब्रजवीर का कहना है कि समस्या को लेकर दर्जनों बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उधर, विद्यालय इंचार्ज नरेश ने आरोप निराधार बताए। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने जल्द ही पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।