Baghpat : नई-नवेली दुल्हन कर गई ऐसा कांड, उड़ गई परिजनों की नींद, शादी के चार दिन बाद ही हुई फरार
Baghpat News : बागपत के एक गांव में नई-नवेली दुल्हन शादी के चार दिन बाद ही नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती समान लेकर फरार हो गई। वहीं, परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए।
विस्तार
बागपत जनपद में बिनौली क्षेत्र के एक गांव में शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन घर से नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत कीमती सामान समेटकर फरार हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि वह अविवाहित है और परिवार वाले कई साल से शादी कराने के प्रयास में लगे हुए थे। उनके एक रिश्तेदार ने दिल्ली की युवती से शादी कराने आश्वासन दिया। इसके बाद युवक और उसके पिता को दिल्ली ले जाकर एक युवती दिखाई तो वे शादी के लिए तैयार हो गये। जहां शादी में होने वाला खर्चा लड़के पक्ष के करने पर शादी कराना तय हुआ। जिसके बाद शादी करा दी गई।
बताया कि लड़के पक्ष ने शादी में दुल्हन पर सोने-चांदी के जेवर चढ़ाए और कीमती सामान भी उपहार में दिया। चार दिन पहले शादी कर युवक अपनी पत्नी को घर ले आया। तीन दिन तक दुल्हन घर में ठीक ठाक रही, लेकिन चौथे दिन मौका पाकर घर से नगदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। जिसके बाद युवक पक्ष ने दुल्हन को दिल्ली में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नही चला।
यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल
वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी