फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bride and groom supported public curfew, now a day before marriage

दुल्हा-दुल्हन ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, अब एक दिन पहले निकाह

Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bride and groom supported public curfew, now a day before marriage
दुल्हा-दुल्हन ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, अब एक दिन पहले निकाह
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कोरोना वायरस पर सतर्कता के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान देश से किया है। इस दिन होने वाली मुस्लिम समाज की शादियों में शामिल होने वाले लोग भी इसके समर्थन में जुट गए हैं। कई जगह विवाह की तिथि बदली गई है। क्षेत्र के एक गांव में 22 मार्च को होने वाला निकाह अब एक दिन पहले 21 मार्च को होगा। बारातियों की छंटनी कर दी गई है।
बागपत जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह मेरठ के रहने वाले युवक से तय हुआ है। बारात 22 मार्च को आनी थी। इस बीच कोरोना के प्रकोप के कारण पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान कर दिया। इस वजह से 22 मार्च को होने वाली शादी अब एक दिन पहले 21 मार्च को होगी। लड़की पक्ष के लोगों ने अपने रिश्तेदारों को भी 22 की जगह 21 मार्च को ही शादी में जाने के लिए सूचना देनी शुरू कर दी है। इसमें चुनिंदा लोगों को ही बुलाने की तैयारी की है। परिजनाें का कहना है कि एक दिन पहले बारात की डेट फिक्स करने पर परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मेहमानों की संख्या सीमित करने की तैयारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोरोना वायरस की दहशत के चलते 31 मार्च से पहले होने वाली शादियों की तरीख को पीछे हटाने पर लड़का और लड़की पक्ष ने विचार विमर्श शुरू कर दिया है। बागपत शहर में दिल्ली रोड पर आशीर्वाद बैंक्वेट संचालिका सोनिया चौधरी का कहना है कि मुस्लिम समाज के कई विवाह बुक हैं। मेहमानों की संख्या सभी सीमित करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed