फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   breaths stop of candidates for the alliance's

गठबंधन को लेकर अटकीं प्रत्याशियों की सांसें

Thu, 05 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहले चरण में चुनाव के एलान के बाद प्रत्याशियों और संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। वक्त कम है और गुणा-भाग ज्यादा। जिले में केवल बसपा और सपा ने ही प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा नेतृत्व में आपसी तकरार के चलते इनके प्रत्याशियों को लेकर भी संशय के हालात बने हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल गठबंधन और प्रत्याशियों की घोषणा का है। संभावित प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर संभावित उम्मीदवारों की सांस अटकी हुई है।
विज्ञापन


रालोद और जदयू नेताओं ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान किया था। बड़ौत और चरथावल की रैलियों में दोनों पार्टियों के नेता एक मंच पर दिखे। सपा के साथ भी इनके गठबंधन की खूब बातें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। सपा नेतृत्व में तकरार के बाद अब माना जा रहा है कि सीएम अखिलेश यादव गठबंधन की राह पर बढ़ सकते हैं। कांग्रेस के अलावा वह रालोद के साथ भी हाथ मिला सकते हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि समय कम है और गठबंधन समेत प्रत्याशियों की सूची तक भी अभी जारी नहीं हुई है। ऐसे में केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। रालोद भी अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में जुटा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकी उनके पास टिकट के लिए डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यें हैं बसपा के महारथी
बसपा ने छपरौली से टीकरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी, बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित और बागपत से पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद को प्रत्याशी घोषित किया है।

ये है सपा के चेहरे
सपा ने तकरार के बीच छपरौली से मनोज चौधरी, बड़ौत से विजय कुमार और बागपत से कुलदीप उज्ज्वल को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि तरकार से संशय बना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed