{"_id":"5e629bac8ebc3ef4087c4af2","slug":"boycott-evaluation-if-teachers-do-not-solve-the-problem-baghpat-news-mrt472389297","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं तो मूल्यांकन का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं तो मूल्यांकन का बहिष्कार
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग रखी। शिक्षकों ने एलान किया कि समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। साथ ही इस बार शिक्षक होली का त्योहार भी नहीं मनाएंगे।
जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस ओमदत्त सिंह से मुलाकात की। शिक्षकों ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही से सालों से यह मामले लंबित पड़े हैं। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि सातवें वेतन आयोग का 50 प्रतिशत अवशेष भुगतान और अवशेष बोनस यदि नहीं मिलता है तो शिक्षक होली नहीं मनाएंगे। शिक्षक संघ ने इस मामले को लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। जल्द ही शिक्षकों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। जिला मंत्री दीपक कुमार नैन, राघवेंद्र शर्मा, राजगुरु तोमर, संजीव तोमर, सतीश वर्मा, रामनिवास वर्मा, राजेंद्र यादव, सोहन लाल और चंदन कुमार यादव मौजूद रहे। दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।