{"_id":"5e18c2058ebc3e87ac7737a7","slug":"boxer-beaten-baraut-news-mrt463161069","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर के बॉक्सिंग खिलाड़ी को तमंचो से पीटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर के बॉक्सिंग खिलाड़ी को तमंचो से पीटकर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे की बट मारकर बॉक्सर को घायल किया
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड पर स्थित पीएन शर्मा पार्क के पास राज्य स्तर के बॉक्सर को चार युवकों ने तमंचों की बट मारकर घायल कर दिया और हवाई फायर कर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
घायल वीशू चौधरी कक्षा 11 का छात्र है और राज्य स्तर पर बॉक्सिंग में पदक विजेता भी है। वह कलीना गांव के मूल निवासी और हाल में छपरौली चुंगी के पास रहने वाले स्वदेशी जागरण मंच के जिला सह संयोजक अरविंद भोला का बेटा है। शुक्रवार को एक युवक ने वीशू को कॉल कर पीएन शर्मा पार्क के पास बुलाया। वहां दो बाइकों पर चार युवक थे। चारों ने उसे घेर लिया और तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर कर भाग निकले। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी तो काफी संख्या में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही पुलिस ने वीशू को सीएचसी में भर्ती कराया।