{"_id":"635c1f480c5c1110b408cc9b","slug":"boring-failure-of-the-tank-drinking-water-supply-stalled-baghpat-news-mrt6112890191","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी का बोरिंग फेल, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी का बोरिंग फेल, पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
दोघट। तमेलागढ़ी गांव में पेयजल टंकी का बोरिंग फेल होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से पेयजल टंकी का बोरिंग ठीक कराने की मांग की।
तमेलागढ़ी गांव में रहने वाले चंद्रपाल, सतेंद्र आदि ने बताया कि जल निगम ने कई साल पहले पेयजल टंकी का निर्माण किया था। जिसका बोरिंग काफी समय पहले फेल होने के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई और ग्रामीणों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। अधिकारियों ने पानी को लेकर हंगामा बढ़ता देखकर कई कुछ दिन पहले पानी की गुणवत्ता व वाटर लेवल जांचने के लिए लगे बोरिंग से पेयजल सप्लाई शुरू कर दी। लेकिन उससे गांव में पूरा पानी नहीं मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे बोरिंग से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है और वह पीने लायक नहीं है। जिसके लिए कई बार जल निगम के अधिकारियों से पेयजल टंकी में दोबारा बोरिंग कराने की मांग कर चुके है, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पाई। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-----
बदहाल हो चुकी है पेयजल टंकी
पेयजल टंकी पर खर्च किए गए बजट में गोलमाल किया है, जिसकी प्रशासन को जांच करानी चाहिए। जल्द ही ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान कराया जाए। - चंद्रवीर
-----
शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी
काफी समय से पेयजल टंकी का बोरिंग खराब पड़ा है। जिसे ठीक कराने के के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन बजट नहीं होने की बात कहकर वापस भेज देते है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाए। - विकास
---
सुचारु कराई जाए पेयजल आपूर्ति
वाटर लेवल जांचने के लिए किए बोरिंग से घरों में सप्लाई दी जा रही है, जो ठीक नहीं है। पेयजल टंकी का दोबारा बोरिंग कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाए। - सेंसरपाल
---
कोट...
जल निगम ने पेयजल टंकी का बोरिंग ठीक नहीं कराया। जिस कारण कुछ समय बाद वह फेल हो गया। जल निगम पेयजल टंकी का बोरिंग ठीक और बिजली बिल जमा कराकर देगा, उसके बाद ही हैंडओवर लिया जाएगा। - राजीव कुमार, प्रधान
- पेयजल टंकी का संचालन ग्राम पंचायत को करना है। जिन्हें सारा कार्य पूरा कर दे दिया है, लेकिन ग्राम पंचायत पेयजल टंकी को हैंडओवर नहीं ले रही। मरम्मत आदि के लिए कुछ बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। - विवेक शर्मा, अवर अभियंता जल निगम।