{"_id":"6394cc180e873b0dd700b562","slug":"border-expansion-is-necessary-for-development-pradeep-baghpat-news-mrt6172095164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए सीमा विस्तार जरूरी : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए सीमा विस्तार जरूरी : प्रदीप
विज्ञापन
बागपत में पत्रकार वार्ता करते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बागपत नगर के विकास के लिए सीमा विस्तार जरूरी है। इसलिए ही कई महीने मेहनत करके सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से सीमा विस्तार हुआ था। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीमा विस्तार दोबारा होगा और उसके आधार पर चुनाव कराने का प्रयास है।
बागपत में मेरठ रोड पर कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कहा कि उनको जानकारी मिली है कि बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना निरस्त हुई है।
उन्होंने कहा कि यहां कुछ लोग अपने निजी हित के लिए विकास नहीं होने देना चाहते है। इसलिए ही वह सीमा विस्तार का विरोध कर रहे है, क्योंकि सीमा विस्तार होगा तो यहां का बजट बढ़ने पर ज्यादा विकास होगा। बागपत के सीमा विस्तार का मामला सांसद ने सीएम योगी के सामने उठाया था तो इसका सीमा विस्तार किया गया था।
विज्ञापन
उनके अनुसार सीमा विस्तार भले ही निरस्त हुआ हो, लेकिन चुनाव से पहले दोबारा से सीमा विस्तार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सीमा विस्तार के आधार पर चुनाव कराने का प्रयास रहेगा। वह खुद भी विकास कराने के लिए सीमा विस्तार को भागदौड़ करते रहे। क्योंकि जहां तक चुनाव की बात है तो पार्टी उनको टिकट देगी तो वह खुद लड़ेंगे और किसी अन्य को टिकट मिलता है तो उसको मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा।