फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bonsai nursery got employment, now wants world record

बोनसाई नर्सरी से मिला रोजगार, अब विश्व रिकॉर्ड की चाहत

Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bonsai nursery got employment, now wants world record
मतातनगर के युवा ने घर में ही बोनसाई की नर्सरी लगाकर की शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती। मतातनगर के युवा विकास कुमार ने भी यही कर दिखाया है। बोनसाई पेड़ों की घर में ही नर्सरी तैयार कर विकास कुमार ने आय का स्रोत भी बनाया और क्षेत्र के लोगों के लिए भी नई राह खोल दी है।
मतातनगर गांव निवासी विकाश कुमार ने बताया कि स्नातक शिक्षा हासिल करने के बाद वह कुछ अलग करना चाहता था। उसे पड़े पौधों से बेहद प्यार था। तय किया गया कि अपने शौक को कमाई का जरिया बनाया जाएगा। यू ट्यूब और सोशल मीडिया के जरिये उसने बोनसाई पौध तैयार करना सीखा। करीब दो साल तक वह इस पर काम करता रहा। धीरे-धीरे नतीजे आने शुरू हो गए। विकास का कहना है कि क्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी अब उसके पास बोनसाई के पेड़ लेने के लिए आते हैं। वह कहता है कि अब पौधों को बेचकर प्रति माह करीब 30 से 40 हजार रुपये तक की वह कमाई कर लेता है।
विज्ञापन

इनसेट
नर्सरी में हजारों पेड़
बालैनी। विकास के पास 19 साल पुराना पोंडा का पेड़ और 10 साल पुराना जेड प्लांट गमले में लगा है। अन्य पौधे भी वह तैयार कर रहा है। एरिका, साइकस, सेसोबिरिया, पाम, फोनिफरा, पेनिटेल के अलावा लगभग एक सौ वैरायटी के करीब दो हजार पेड़ गमलों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की चाहत
बालैनी। बोनसाई पेड़ लगाने के मामले में पुणे की युवती का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। विकास का कहना है कि वह भी रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed