फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Body of shuttering worker found hanging from a noose on a mango tree in the orchard.

Baghpat News: बाग में आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला सेटरिंग मिस्त्री का शव

Fri, 28 Aug 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Body of shuttering worker found hanging from a noose on a mango tree in the orchard.
- सिरसली गांव का मामला, पुलिस ने शव नीचे उतारकर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सिरसली गांव में बिजरौल मार्ग पर बृहस्पतिवार को रामनिवास पंडित के बाग में आम के पेड़ पर सेटरिंग मिस्त्री दर्शन कश्यप (20) का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी।
सिरसली गांव निवासी देवी सिंह कश्यप ने बताया कि उसका बेटा दर्शन अविवाहित था, जो बुधवार रात करीब दस बजे किशनपुर बराल में काम करके घर आया और खाना खाकर सो गया। सुबह जागे तो दर्शन घर में नहीं मिला। इसके थोड़ी देर बाद रामनिवास पंडित के बाग में आम के पेड़ पर चुनरी से बने फंदे पर उसका शव लटका होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर आए पुलिसकर्मियों ने कई बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन

मृतक अपने परिवार में नौ भाई बहनों में चौथे नंबर का था। उसके परिवार में बड़ी बहन मौसम, वर्षा, नीलम, अमर, शिवा, आशा, सिया, सोनी, मां अंगूरी रह गए हैं। इस मामले में जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या करना लग रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed