फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Board exam begins amidst tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू

Thu, 24 Mar 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Board exam begins amidst tight security
अरे वाह मेरा पेपर तो बहुत आसान गया इसी बात पर दे ताली:बागपत के यमुना इंटर कालेज में परीक्षा देने के - फोटो : BAGHPAT
14297 सुबह की पाली और 13632 परीक्षार्थियों ने दूसरी पाली में परीक्षा दी
विज्ञापन

855 परीक्षार्थी सुबह की पाली और 555 परीक्षार्थी दूसरी पाली में गैर हाजिर रहे
परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद दिया गया प्रवेश, तैनात रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
अधिकारियों व सचल दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दो साल बाद बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। सभी केंद्रों पर पुलिस बल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीएम राजकमल यादव, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक और सचल दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। सुबह की पाली में 14297 और दूसरी पाली में 13632 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 855 और दूसरी में 555 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहा। चेन, घड़ी व मोबाइल फोन गेट पर ही जमा कराए गए। डीएम ने खेकड़ा के जैन इंटर कॉलेज व गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों, केंद्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्ण तथा नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए कंट्रोल रूम व शासन स्तर से ऑनलाइन निगरानी की गई। कंट्रोल रूम प्रभारी व सहायकों को अनियमितता मिलने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सचल दलों ने भी विद्यालयों में पहुंचकर केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि सुबह की पाली में 15152 परीक्षार्थियों में 855 और शाम की पाली में 14187 परीक्षार्थियों में 555 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सुबह की पाली में 14297 और दूसरी पाली में 13632 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने संकलन केंद्रों पर पहुंचाई उत्तर पुस्तिका
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए दो संकलन केंद्र बनाए हैं। जनता इंटर कॉलेज बड़ौत को उपसंकलन केंद्र व श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत को मुख्य संकलन केंद्र बनाया है। परीक्षा के उपरांत सुरक्षाकर्मी के साथ विद्यालय के एक शिक्षक ने संकलन केंद्र तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाईं।
एक कक्ष में नियुक्त किए दो निरीक्षक
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 1858 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन रही। कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
परीक्षार्थियों को कराया कोविड गाइडलाइन का पालन
परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षार्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को मास्क की अनिवार्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया। सभी केंद्रों पर सैनिटाइजर और फर्स्ट एड की व्यवस्था कराई गई।

हिजाब में पहुंची छात्रा, चेहरे का मिलान कर दिया प्रवेश
श्री यमुना इंटर कॉलेज में छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा देने के लिए पहुंची। गेट पर चेकिंग कर रहे स्टाफ ने छात्राओं का अनुक्रमांक, फोटो से चेहरे का मिलान कर ही केंद्र में प्रवेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed