फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   board exam.

कड़ी चौकसी में आज से यूपी बोर्ड परीक्षा

Mon, 17 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
board exam.
कड़ी चौकसी में आज से यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बागपत। कड़ी चौकसी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मंगलवार से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। प्रशासनिक स्तर पर सोमवार को दिनभर तैयारी की गई। डीआईओएस ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। परीक्षा के दौरान सचल दस्ते निगरानी करेंगे।
परीक्षा के लिए जिले में 38 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी केंद्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम से जोड़ा है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था है। एडीएम अमित कुमार सिंह और डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि जिले को चार जोन और आठ सेक्टर बांटा गया है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा एसडीएम के अलावा बड़ौत तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 9307 बालक और 6535 बालिकाएं संस्थागत, 123 बालक और 84 बालिकाएं व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 8656 बालक, 5794 बालिकाएं संस्थागत, 1103 बालक और 267 बालिकाएं व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा में 1132 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें 608 बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्त किए हैं। परीक्षा के दौरान शिक्षकों के बहिष्कार करने पर परीक्षा में व्यवधान न हो, इसके लिए बीएड और बीटीसी के छात्रों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी खास निगरानी
जिले में आठ संवेदनशील एवं पांच अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। इन पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। संवेदनशील केंद्र श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलेरा हैं। अति संवेदनशील केंद्र जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल हैं।
बिजली और परिवहन की रहेगी व्यवस्था
परीक्षा में व्यवधान न हो, इसके लिए डीएम शकुंतला गौतम ने विद्युत निगम को बिजली की सुचारु व्यवस्था कराने और उप संभागीय परिवहन विभाग को परिवहन संबंधी व्यवस्था कराने की निर्देश दिए हैं।

कोई भी हो परेशानी, 112 पर करें कॉल
परीक्षा की तैयारी के दौरान व्यवधान पड़ने पर छात्र-छात्राएं टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल और 7570000100 पर मेसेज कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्या का तुरंत समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed