फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blue House won the basketball tournament final.

Baghpat News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में ब्लू हाउस ने जीत दर्ज की

Wed, 07 Jan 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Blue House won the basketball tournament final.
-शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में कराई गई महिला वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल कराया गया। फाइनल में ब्लू हाउस ने जीत दर्ज की और विजेता को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने खिलाड़ियों का परिचय व टॉस उछालकर किया। बालिका सीनियर वर्ग का फाइनल ब्लू हाउस व रेड हाउस के बीच खेला गया। इसमें ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 42-10 से हराकर जीत दर्ज की। ब्लू हाउस की खिलाड़ी अक्षी ने 24 अंक, परी ने 10 अंक व यशिका ने 08 अंक प्राप्त किए। रेड हाउस की तरफ से उमंग ने चार अंक, अदिति, साक्षी व अग्रिमा ने 2-2 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा बालिका जूनियर वर्ग के फाइनल मैच ब्लू हाउस व यैलो हाउस के बीच खेला गया। इसमें ब्लू हाउस ने यैलो हाउस को 10-6 से हराकर जीत दर्ज की। ब्लू हाउस की लिपिका ने चार अंक, गीत, भूमिका व अनन्या ने दो-दो अंक प्राप्त किए। यैलो हाउस की खिलाड़ी अग्रिमा, रिदम व जिकरा ने दो-दो अंक प्राप्त किए। ब्लू हाउस की अक्षी व लिपिका को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया। ब्लू हाउस की परी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना गया। इस दौरान राजीव कुमार, अक्षय, अजीत, बबलेश कुमार, प्रदीप कुमार, इमरान, कृष्ण कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed