फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bloody conflict in the inn over a minor argument

Baghpat News: मामूली कहासुनी पर सराय में खूनी संघर्ष

Sat, 26 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict in the inn over a minor argument
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बे के जाहर वीर मोहल्ले में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जहां दोनो पक्षों के लोगों ने चाकू व हथोड़े से वार किए गए , जिसमें छह घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों का सीएचसी पिलाना में उपचार कराया। जहां एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कस्बे के जाहरवीर मोहल्ले में रहने वाले दो पक्षों में शनिवार शाम मामूली कहासुनी को विवाद हो गया। जहां देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे, हथोड़े व छुरे लेकर आमने सामने आ गए और भिड़ गए। जिनके बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से रेखा, रविकांत व शिवम व दूसरे पक्ष से सतेंद्र, राजकुमारी, अभिषेक व राधा घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। रेखा पत्नी रविकांत की हालत गंभीर होने पर मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। उधर एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाशिंग मशीन में कपड़े धोने पर भाई ने पीटा
दोघट। गढ़ी कांगरान गांव में रहने वाले शोकेंद्र ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह वह वाशिंग अपने कपड़े धो रहा था। तभी उसकी भाभी वहां आई और गाली-गलौज करने लगी। तभी उसके भाई ने आकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed