फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood Donor Day: 68 Mahadanis donated blood

रक्तदाता दिवस पर 68 महादानियों नें किया रक्तदान

Tue, 15 Jun 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Blood Donor Day: 68 Mahadanis donated blood
अग्रवाल मंडी टटीरी। अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब, जिला रेडक्रॉस समिति व इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर सोमवार को अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पूर्व रक्तदाताओं की जांच की गई। शिविर में 68 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि शिविर में 83 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से वैक्सीनेशन में दो सप्ताह का समय पूरा न होने के कारण 25 रक्तदाताओं को बिना ब्लड दिए लौटाना पड़ा। कैंप में 68 दाताओं से रक्तदान कराया। अन्य रक्तदाताओं को भविष्य में रक्तदान के लिए पंजीकृत कर लिया है। शिविर में जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव व गुडविल सोसायटी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, लायंस क्लब की अध्यक्ष डॉ. कमला अग्रवाल, संतोष गुप्ता, उमेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री कौशल त्यागी, डॉ. सुभाष त्यागी, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, उमेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में इनका रहा सहयोग
रक्तदान शिविर में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी, जिला रेडक्रॉस समिति, इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी के अतिरिक्त, पीस पार्टी, किसान-मजदूर संगठन, हिंदू जागरण मंच, कांग्रेस सेवा दल, भीम आर्मी, चौधरी हरलाल मैमोरियल ट्रस्ट, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन, अहिंसा सेवा ट्रस्ट, ब्राह्मण महासभा व जमीयत उलेमा हिंद का सहयोग रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
शुभम शर्मा, सुंदर शर्मा, अंकित कुमार, विशाल जैन, सुमित शर्मा, देवदत्त शर्मा, विक्रांत शर्मा, प्रताप सिंह, गौरव कुमार, आशीष जैन, विनोद, अंकित ठाकुर, संजीव शर्मा, प्रवीण चौधरी, इरफान, राहुल, अमन चौधरी, जिशान हयात, रजनेश, नीटू, समीर खान, संदीप कुमार, भूषण कुमार, राहुल मानव, अनु मलिक, अंकित कुमार, धीरज सिंह, नरेश, आशीष गोयल, राजकिशोर गोयल, जितेंद्र, मनोज, विनय शर्मा, संदेश चौहान, शिल्पा, विशाल दहिया, रणबीर चौधरी, अजय धामा, प्रदीप सूर्यान, मुकुल जैन, लोकेश, महेश, सुनील शर्मा, जितेंद्र धामा, अंजू मानव, प्रदीप, रिहान, महताब, रिजवान, कल्लू मलिक, विजयश्री, नरेंद्र शर्मा, देवेंद्र आर्य, दीपक शर्मा, विशांत, कपिल, रेखा, कपिल शर्मा, राजीव विश्वकर्मा, गौरव, करन सिंह, श्यामवीर, प्रदीप कुमार, सुमन, डॉ. अमित कुमार, विकास गुप्ता व शफीक सलमानी।

49वीं बार किया रक्तदान
चौधरी हरपाल मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर सिंह ने 49वीं बार, व्यापारी राजकिशोर ने 32वीं बार,अंहिसा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने 23वीं बार, देवेंद्र आर्य ने 17वीं बार और करण सिंह उर्फ पिंकी व उनकी पत्नी सुमन देवी ने 15वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed