फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Block Coordinator's contract terminated due to indiscipline

अनुशासनहीनता के चलते ब्लॉक कोर्डिनेटर की संविदा समाप्त

Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Block Coordinator's contract terminated due to indiscipline
बागपत। बागपत के सोशल ऑडिट ब्लॉक कोर्डिनेटर की अनुशासनहीनता के चलते संविदा समाप्त कर दी है। शासन के आदेश पर प्रभारी डीडीओ ने उसकी संविदा समाप्त कर अभिलेख व उपकरण जमा कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कहा कि यदि वह सोशल ऑडिट के नाम पर किसी गांव में जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का ऑडिट करने के लिए ब्लॉक कोर्डिनेटर रखे जाते हैं। उनको जिम्मेदारी सौंपी जाती है कि वे ऑडिट करने के बाद जिला कोर्डिनेटर को रिपोर्ट दें। उनका कार्य ग्राम पंचायतों में होने वाले गोलमाल की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारी को देना होता है। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा निवासी नीरज कुमार को बागपत ब्लॉक का कोर्डिनेटर नियुक्त किया था। उन पर आरोप लगा कि वह उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट नहीं भेज रहे हैं और अनुशासनहीनता कर रहे हैं। उनकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। उसने उनकी सेवा समाप्त करने की रिपोर्ट दी। इसके बाद शासन के आदेश पर प्रभारी डीडीओ बीबी सिंह ने नीरज कुमार की सेवा समाप्त कर दी। उन्हें तत्काल ब्लॉक कोर्डिनेटर अनुज को सभी अभिलेख, उपकरण उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दादरी के सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्त
बागपत। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि दादरी गांव का सफाई कर्मचारी हरिशंकर पहले दो बार निलंबित किया जा चुका है। उस पर सफाई कार्य न करने, पद के दायित्वों एवं कर्तव्यों में लापरवाही बरतने, बिना बताए ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहने, डीपीआरओ कार्यालय में अभद्रता करने, नेम प्लेट तोड़ने, एडीओ बिनौली की अनुमति लिए बिना बार-बार अनुपस्थित रहने, प्रधान के फर्जी मुहर, हस्ताक्षर कर वेतन आहरित करने, बिना सफाई करें बिना वेतन लेने आदि आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही मिलने पर नोटिस जारी किया कि 22 नवंबर से उससे कोई कार्य नहीं लिया जाए। बताया कि सफाई कर्मचारी को दो बार मौका दिया गया, लेकिन आदत में सुधार न करने पर उसकी सेवा समाप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed