{"_id":"637a69d51bc4953611358761","slug":"blo-and-supervisor-could-not-answer-baghpat-news-mrt61447860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ और सुपरवाइजर नहीं दे सके जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ और सुपरवाइजर नहीं दे सके जवाब
विज्ञापन
कैसे बीएलओ हो आप, कुछ तो जवाब दीजिए:बागपत में मतदाता दिवस पर यमुना इंटर कालेज में निरीक्षण के दौर?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विशेष मतदाता दिवस पर रविवार को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने मतदाता सूची पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां सुपरवाइजर व बीएलओ कमिश्नर के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। जिस पर कमिश्नर ने सुपरवाइजर व बीएलओ को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।
शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में मतदाता सूची पुनरीक्षण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने सुपरवाइजर व बीएलओ से वोटों के बारे में जानकारी मांगी। इस पर सही जानकारी नहीं देने पर कमिश्नर ने कहा कि नई वोटों, काटी गई वोटों की पूरी जानकारी अपने पास रखें और सभी के लिए फार्म भी लेकर आएं। उन्होंने अधिकारियों को वोट बनवाने के लिए फार्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को सही जानकारी देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहंीं है। वे अपने दावे-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सिसाना में भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम राजकमल यादव, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छोटी-छोटी त्रुटियों पर ध्यान दें
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि मतदाता सूची का सत्यापन सही तरीके से किया जाए। कंप्यूटर में फीड करने से पहले छोटी-छोटी त्रुटियों को दूर करने पर ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अपात्रों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं होना चाहिए।