{"_id":"64c00f7df357ad599d065fb6","slug":"blind-and-disabled-youth-accused-of-land-grabbing-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3565-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेत्रहीन और दिव्यांग युवक ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेत्रहीन और दिव्यांग युवक ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप
विज्ञापन
बालैनी। दत्तनगर गांव के नेत्रहीन और दिव्यांग युवक ने परिवार के ही लोगों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उसको पीटा भी गया। पीड़ित ने पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
दत्तनगर गांव निवासी सुमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नेत्रहीन है और दोनों पैरों से दिव्यांग है। उनके बाबा के नाम 51 बीघा जमीन दर्ज थी। आरोप लगाया कि परिवार के लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर उसके हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली। जिसका पता चलने पर उसने विरोध किया तो उसके माता-पिता और भाई को पीटकर घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी प्रदीप ढौडियाल का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद