{"_id":"60a7f1e58ebc3ea7057caf8d","slug":"black-fungus-do-not-be-afraid-to-take-care-of-cleanliness-baghpat-news-mrt5391947103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस : डरें नहीं सफाई का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस : डरें नहीं सफाई का रखें ध्यान
विज्ञापन
बागपत। कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि अभी जनपद में ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ब्लैक फंगस से डरने के बजाए सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही थोड़ी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर ब्लैक फंगस संक्रमण बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। शुगर नियंत्रित न होने वाले मरीजों में बीमारी की संभावना अधिक रहती है।
ऐसे बढ़ता है फंगस
बागपत। कोरोना संक्रमण से मरीज के फेफड़े संक्रमित होने पर शरीर में आयरन की मात्रा और एंटीबायोटिक दवाइयों के सेवन से ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में आयरन और ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने से फंगस बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस संक्रमण के लक्षण
- नाक से काला द्रव या खून की पपड़ी निकलना
- नांक बंद होना
- सिरदर्द या आंखों में दर्द होना
- आंखों के आसपास सूजन आना, धूंधला दिखना
- आंखें लाल होना, आंखों की रोशनी जाना
- आंख खोलने व बंद करने में परेशानी महसूस होना
- दांत या जबडे़ में दर्द, बुखार, सीने में दर्द
- खांसी या सांस लेने में दिक्कत होना
- खून की उलटी लगना
ऐसे लोगों में संक्रमण की अधिक रहती है संभावना
- शुगर लेवल अधिक रहता है
- कोविड के दौरान स्टेरॉयड लिया हो
- ट्रांसप्लांट या कैंसर रोगी