फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU president left for Delhi for monthly meeting

मासिक बैठक के लिए दिल्ली रवाना हुए भाकियू अध्यक्ष

Thu, 18 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
BKU president left for Delhi for monthly meeting
बागपत। भाकियू की बुधवार को गाजीपुर में आयोजित मासिक बैठक में शामिल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत यहां से गुजरे। उन्होंने वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नरेश टिकैत का स्वागत किया।
विज्ञापन

भाकियू की सिसौली के किसान भवन में मासिक बैठक होती है। इसमें किसानों के साथ खाप चौधरी भी शामिल होते हैं। भाकियू ने इस माह की पंचायत सिसौली के बजाए गाजीपुर बोर्डर पर चल रहे धरना स्थल पर करने का निर्णय किया। इसमें शामिल होने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान व खाप चौधरी रवाना हुए। इस दौरान भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। नरेश टिकैत ने कहा कि गाजीपुर बोर्डर पर बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार के साथ-साथ किसान आंदोलन को गति देने पर भी विचार किया जाएगा। यहां इंद्रपाल, हिम्मत सिंह, राजेंद्र सिंह व उपेंद्र आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed