Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU leader's wife bitten by snake, uproar over allegations of death due to overdose of anti-snake venom

Baghpat News: भाकियू नेता की पत्नी को सांप ने डसा, एंटी स्नैक वेनम की ओवरडोज से मौत का आरोप लगा हंगामा

Thu, 06 Nov 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
BKU leader's wife bitten by snake, uproar over allegations of death due to overdose of anti-snake venom
बागपत के जिला अस्पताल में भाकियू नेता प्रदीप धामा से घटना की जानकारी लेते भाकियू पदा​धिकारी। सं
-भाकियू के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी को मंगलवार रात घर के अंदर ही सांप ने डस लिया
विज्ञापन


- जिला अस्पताल में ढाई घंटे तक कुछ नहीं हुआ, एंटी स्नैक वेनम लगाते ही मौत हुई, अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया
- चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम तो जांच भी शुरू कराई गई, चिकित्सक व फार्मासिस्ट के खिलाफ शिकायत की गई

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। शहर में यमुना मार्ग पर मंगलवार रात घर में काम करते समय भाकियू के दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा उर्फ सुंदर (38) के पैर में सांप ने डस लिया। उनको जिला अस्पताल लेकर गए तो वहां ढाई घंटे के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर परिवार वाले भड़क गए और एंटी स्नैक वेनम की ओवरडोज से मौत होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया। जांच के आदेश के बाद शव उठाने दिया गया।

मूल रूप से निबाली गांव के रहने वाले भाकियू के दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा पांच साल से यमुना मार्ग पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वर्षा मंगलवार रात घर में काम कर रही थी, तभी एक सांप ने पैर में डस लिया। उनके शोर मचाने पर वहां आए परिवार वालों ने सांप को तलाश किया, लेकिन सांप नहीं मिला। इसके बाद वर्षा को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि जिला अस्पताल में वर्ष ढाई घंटे तक भर्ती रही और उनकी हालत ठीक रही। उनको घर लेकर चलने लगे तो उन्होंने गले में खरास होने की बात कही। तब चिकित्सक ने उनको एंटी स्नैक वेनम का इंजेक्शन लगा दिया। इसके चंद मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई। प्रदीप धामा के चाचा भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने आरोप लगाया कि एंटी स्नैक वेनम की ओवरडोज लगाने से वर्षा की मौत हुई है। उनका कहना है कि 0.25 एमएल डोज की जगह एक एमएल डोल लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां आई पुलिस ने उनको समझाकर शव उठाने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ ही नोकझोंक हुई। वह चिकित्सक, फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। वहां कई घंटे हंगामा होने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तो शव उठने दिया गया।

दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी में किया पोस्टमार्टम
जिला अस्पताल में भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा होने के बाद सीएमओ ने पोस्टमार्टम के लिए सरूरपुरकलां सीएचसी से डॉ. सतेंद्र और खेकड़ा सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक प्रियंका का पैनल बनाया। इसके बाद वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। वहीं मामले में सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने जांच शुरू कर दी।

सांप के डसने की ये घटनाएं हुई

1. एक नवंबर को खट्टा प्रहलादपुर गांव में खेत में टहल रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामभूल सिंह को पैर के अंगूठे में सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।

2. गौरीपुर जवाहरनगर निवासी राजमिस्त्री साजिद नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक मकान का निर्माण कर रहे थे। तभी ईंट के नीचे छिपे सांप ने अंगुली में डस लिया। राजमिस्त्री का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां पर चार एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाने के बाद हालत में सुधार हुआ।

3. 16 अक्तूबर को ककौरकलां गांव निवासी आसिफ के घर में खिड़की के रास्ते सांप घुस गया। इसके बाद सांप ने बिस्तर पर सो रहे उसके इकलौते बेटे फैजान को डस लिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही फैजान की मौत हो गई।

4. अगस्त माह में खट्टा प्रहलादपुर गांव में तीन बहनों के इकलौते भाई अमन को सांप ने डंस लिया। झाड़फूंक के चक्कर में समय खराब किया गया तो बाद में अस्पताल में लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

-- सांप के डसने पर यह करें

जिले में सांप के डसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोग झाड़फूंक करने वालों के चक्कर में फंसकर अपनों की जान गंवा देते हैं। सांप के डसने के बाद उपचार के लिए झाड़फूंक करने वालों के पास जाने के बजाय सीएचसी या जिला अस्पताल में उपचार कराया जाए। वहां पर एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन से जान बचाई जा सकती है। इसके अलावा घरों में सावधानी बरती और खाली जगहों पर झाड़ियां या घास-फूंस होने पर सफाई कराएं।


--

वर्जन-
प्रथम दृष्टया जांच में सांप के डसने से महिला की मौत होना सामने आया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति का गठन किया जाएगा। पहले टेस्ट करने के लिए एंटी स्नैक वेनम का इंजेक्शन लगाया जाता है। महिला को वही लगाया गया था, तभी महिला की मौत हुई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. तीरथलाल, सीएमओ

बागपत के जिला अस्पताल में भाकियू नेता प्रदीप धामा से घटना की जानकारी लेते भाकियू पदाधिकारी। सं

बागपत के जिला अस्पताल में भाकियू नेता प्रदीप धामा से घटना की जानकारी लेते भाकियू पदाधिकारी। सं

बागपत के जिला अस्पताल में भाकियू नेता प्रदीप धामा से घटना की जानकारी लेते भाकियू पदाधिकारी। सं

बागपत के जिला अस्पताल में भाकियू नेता प्रदीप धामा से घटना की जानकारी लेते भाकियू पदाधिकारी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed