फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU Ajgar workers created ruckus and staged a sit-in

Baghpat News: भाकियू अजगर के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर धरना दिया

Sat, 22 Mar 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
BKU Ajgar workers created ruckus and staged a sit-in
किसानों पर हुए मुकदमें के विरोध में बागपत एसपी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करते भाकियू अजगर
बागपत। बड़ागांव टोल पर धरना देने पर भाकियू अजगर के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में शुक्रवार को कार्यकर्ता जुलूस निकालकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय पर हंगामा करने के बाद धरना देकर बैठ गए। उन्होंने एएसपी को ज्ञापन देकर मुकदमे को वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय पहुंचे भाकियू अजगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने बताया कि टोल पर अभद्रता होने के विरोध में पदाधिकारियों के साथ ही किसान धरना देकर बैठ गए थे। आरोप लगाया कि वहां आए खेकड़ा कोतवाली प्रभारी ने किसानों के साथ अभद्रता की और फिर मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे किसानों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिन में किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही खेकड़ा कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग की। एएसपी एनपी सिंह ने सभी बिंदुओं पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष निशांत भड़ाना, सोहनलाल, कुलदीप नागर, अविनाश कुमार, करण वालिया, संदीप बंसल, अनिकेत चौधरी, अजीत चौहान, तरुण समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed