{"_id":"5f2d9afd8ebc3e3cee2e0b4a","slug":"bjym-district-vice-president-accused-of-robbery-baghpat-news-mrt495113096","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर लूट का आरोप
विज्ञापन
सीओ बड़ौत के निर्देश पर दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। धनौरा टीकरी की महिला सावित्री ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर कुंडल व एक हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला का आरोप है कि चार अगस्त को वह अपने मायके बामनौली गई थी। बस स्टैंड पर एक युवक ने घर छोड़ने के बहाने उसे बाइक पर लिफ्ट दी थी। युवक उसे बामरौली वाली सड़क पर ले गया और नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल व एक हजार रुपये लूट लिए। परिजन महिला को लेकर बामनौली चौकी पहुंचे, जहां महिला ने युवक की पहचान बताई। पुलिस ने एक युवक को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने महिला की तहरीर ले ली और रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को परिजनों ने एसपी, सीओ बड़ौत तथा आईजी मेरठ से फोन कर बात करके रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ बड़ौत के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर बामनौली के सोनू माया पुत्र सुरेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोनू भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष है। उधर, सोनू माया का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उन पर राजनीतिक षड़यंत्र के तहत आरोप लगाए गए है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।