फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP workers brainstormed about the programs

कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP workers brainstormed about the programs
बड़ौत। नगरपालिका परिषद में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने की और संचालन बिजेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप व जिलाध्यक्ष ने बताया कि 23 जून को सुधीर ठाकुर की देखरेख में सभी बूथ स्तर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। 25 जून को देश में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपातकाल पर वर्चुअल सेमिनार 26 जून को होगी। प्रत्येक बूथ पर 27 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी जाएगी। 27 जून से 31 जुलाई तक प्रदेश, जिला और मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसकी जिम्मेदारी विनोद बाल्मीकि को सौंपी गई है। विपिन रूहेला को विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया गया है। नितिन चौधरी की देखरेख में 23 जून से छह जुलाई तक चलने वाले पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम कराएं जाएगें। उतर प्रदेश कल्याणकारी योजनाओं की जिम्मेदारी अनिता खोखर, कोविड संकट पर सेमिनार की जिम्मेदारी दीपक भारती, पोस्ट कोविड सेंटर के संयोजक कुलदीप भारद्वाज को बनाया गया। पोस्ट कोविड पीएचसी, सीएचसी पालन बिजेंद्र शर्मा तथा हेल्थ कार्यकर्ता डॉ निर्मल गुप्ता, डॉ विनय त्यागी, लता सिसोदिया को बनाया गया। इस अवसर पर राकेश जैन, सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, यशवीर सौलंकी, पवन शर्मा, प्रमोद खौखर, विजय श्री, डॉ सुभाष त्यागी, अमित चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed