{"_id":"6289269cabaa46176343825e","slug":"bjp-will-strengthen-the-weak-booths-in-the-assembly-baghpat-news-mrt5895929126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में कमजोर रहे बूथों को लोकसभा से पहले मजबूत करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में कमजोर रहे बूथों को लोकसभा से पहले मजबूत करेगी भाजपा
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर भाजपा कमजोर रही थी, उन बूथों को लोकसभा चुनाव से पहले मजबूत किया जाएगा। इसके लिए बूथ सशक्तीकरण व जनसंपर्क गतिविधियां अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर वोटर के पास तक जाएंगे और उनको भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे।
विधानसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी तैयारी भी सबसे छोटे स्तर बूथ से शुरू की गई है। कमजोर बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम करेंगे। इसके साथ ही कमजोर बूथों के हर वोटर के घर जाकर भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
बागपत में 300 से ज्यादा बूथ कमजोर
बूथ सशक्तीकरण अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज को संयोजक व अनीता खोखर को सह संयोजक बनाया है। जनसंपर्क गतिविधियां 75 घंटे बूथ पर के लिए बिजेंद्र शर्मा को संयोजक व कंवरपाल सिंह को सह संयोजक बनाया। बागपत में विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा बूथ कमजोर रहे थे और उनको मजबूत करेंगे। अभियान के संयोजक कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि पहले भी उनको जिस तरह की जिम्मेदारी मिली। अब फिर से बेहतर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य अभियान के लिए भी पदाधिकारी नियुक्त
जहां लोकसभा चुनाव से पहले सभी बूथ मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं नगर निकाय चुनाव व अन्य अभियान के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए विनय त्यागी को संयोजक व अंकित लपराना को सह संयोजक बनाया। रिपोर्ट टू नेशन अभियान के लिए राकेश जैन को संयोजक व अमित कुमार को सह संयोजक, बाहरी गतिविधियां 75 घंटे के लिए विनोद वाल्मीकि को संयोजक व निशांत चौधरी को सह संयोजक, विकास तीर्थ बाइक रैली के लिए अनिल तोमर को संयोजक व शेरसिंह गुर्जर को सह संयोजक, गरीब कल्याण जनसभा के लिए नीरज कौशिक को संयोजक व गौरव यादव को सह संयोजक, योग दिवस के लिए मनुपाल बंसल को संयोजक व दीपक भारती को सह संयोजक, जिला कार्यालय उद्घाटन के लिए प्रमोद रठौड़ा को संयोजक व अश्वनी त्यागी को सह संयोजक बनाया है।