फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP will strengthen the weak booths in the assembly

विधानसभा में कमजोर रहे बूथों को लोकसभा से पहले मजबूत करेगी भाजपा

Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP will strengthen the weak booths in the assembly
बागपत। विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर भाजपा कमजोर रही थी, उन बूथों को लोकसभा चुनाव से पहले मजबूत किया जाएगा। इसके लिए बूथ सशक्तीकरण व जनसंपर्क गतिविधियां अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर वोटर के पास तक जाएंगे और उनको भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी तैयारी भी सबसे छोटे स्तर बूथ से शुरू की गई है। कमजोर बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम करेंगे। इसके साथ ही कमजोर बूथों के हर वोटर के घर जाकर भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत में 300 से ज्यादा बूथ कमजोर
बूथ सशक्तीकरण अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज को संयोजक व अनीता खोखर को सह संयोजक बनाया है। जनसंपर्क गतिविधियां 75 घंटे बूथ पर के लिए बिजेंद्र शर्मा को संयोजक व कंवरपाल सिंह को सह संयोजक बनाया। बागपत में विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा बूथ कमजोर रहे थे और उनको मजबूत करेंगे। अभियान के संयोजक कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि पहले भी उनको जिस तरह की जिम्मेदारी मिली। अब फिर से बेहतर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अभियान के लिए भी पदाधिकारी नियुक्त
जहां लोकसभा चुनाव से पहले सभी बूथ मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं नगर निकाय चुनाव व अन्य अभियान के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए विनय त्यागी को संयोजक व अंकित लपराना को सह संयोजक बनाया। रिपोर्ट टू नेशन अभियान के लिए राकेश जैन को संयोजक व अमित कुमार को सह संयोजक, बाहरी गतिविधियां 75 घंटे के लिए विनोद वाल्मीकि को संयोजक व निशांत चौधरी को सह संयोजक, विकास तीर्थ बाइक रैली के लिए अनिल तोमर को संयोजक व शेरसिंह गुर्जर को सह संयोजक, गरीब कल्याण जनसभा के लिए नीरज कौशिक को संयोजक व गौरव यादव को सह संयोजक, योग दिवस के लिए मनुपाल बंसल को संयोजक व दीपक भारती को सह संयोजक, जिला कार्यालय उद्घाटन के लिए प्रमोद रठौड़ा को संयोजक व अश्वनी त्यागी को सह संयोजक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed