फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary said candidates will be soon declared during announcement of elections

निकाय चुनाव: आखिर कब घोषित होंगे BJP के प्रत्याशी, प्रदेशाध्यक्ष ने बागपत में बताया ये सटीक समय

Sat, 05 Nov 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Nov 2022 07:47 PM IST
सार

निकाय चुनाव अपडेट : निकाय चुनाव के लिए BJP के प्रत्याशी कब घोषित होंगे। इसके लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सटीक समय बताया है।

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary said candidates will be soon declared during announcement of elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए भाजपा में प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी। बागपत में पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यह बात बताई।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव जीतने के लिए पूरी योजना तैयार हो चुकी है। नगर निकाय चुनाव में बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। जिन जगहों पर पिछली बार हारे थे, उनकी समीक्षा की गई और वहां भी जीत दर्ज की जाएगी। उनके अनुसार निकाय चुनाव दिसंबर में होने की पूरी उम्मीद है। कहा कि निकाय के साथ ही लोकसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है, तो मैनपुरी व रामपुर का उपचुनाव भी जरूर जीतेंगे। 
विज्ञापन


खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी को लेकर कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष के पास अदालत के फैसले की कॉपी पहुंची, तभी उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। खतौली में दोबारा चुनाव होता है, तो भाजपा दोबारा जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pics: महाभारत के 'अर्जुन' पहुंचे बिजनौर, TV में इसी रोल से स्टार बने फिरोज खान, साझा किए सफलता के राज

वहीं जिला कार्यालय पर बैठक लेते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस परिवार वाद से नहीं निकल पाती है, लेकिन भाजपा में एक कार्यकर्ता भी अपने मेहनत से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंच सकता है। इसलिए कार्यकर्ता मेहनत करते रहें, उनके भविष्य के बारे में पार्टी सोच रही है। किसी कार्यकर्ता की मेहनत खराब नहीं जाएगी और उनके बीच से प्रत्याशी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: जिधर भी जाती है नजर दिख रहा तंबुओं का शहर, देखें गंगा मेले की उम्दा तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed