{"_id":"60bfacef8ebc3e42ac478a52","slug":"bjp-president-expressed-grief-by-reaching-the-house-of-the-deceased-worker-baraut-news-mrt541835415","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष ने दिवंगत कार्यकर्ता के घर पर पहुंच शोक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष ने दिवंगत कार्यकर्ता के घर पर पहुंच शोक जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार रात नगर के गुराना रोड पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय वीरेश तोमर के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कोविड-19 के संक्रमण के चलते दिवंगत कार्यकर्ताओं के बारे में भी जानकारी ली।
मुजफ्फरनगर से लौटते समय कोरोना काल मेें आकस्मिक रूप से जान गंवाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिवार का दुख बांटने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मुलाकात कर ढांढस बधाया। इससे पहले छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह के निवास पर जिला अध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, खेकड़ा नगर के मंडल अध्यक्ष अश्विन प्रभाकर जैसे कार्यकर्ताओं को खोया है। इसके बाद वे आवास विकास कॉलोनी में साहब सिंह के आवास पर भी पहुंचे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, योगेश धामा, चेयरमैन अमित राणा, कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, कंवरपाल गुर्जर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सोलंकी, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, सरिता चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज कौशिक, जिला मंत्री अंजू कश्यप, अमित चौधरी, सुधीर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कपिल देव, डॉ. सुरेंद्र प्रजापति अरविंद तोमर ओमवीर धामा, सचिन मलिक, सत्यवीर सिंह बड़का अंकित लपराना आदि मौजूद रहे।