फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP members burst of anger at rising crime

बढ़ते अपराधों पर फूटा भाजपाइयों का गुस्सा

Wed, 13 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 13 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP members burst of anger at rising crime
कोतवाली में जा रहे भाजपाइयों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भाजपाइयों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। दिन - दहाड़े हत्या, लूट, रंगदारी और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।  उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बागपत कोतवाली प्रभारी को सौंपा। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में पार्टी  कार्यकर्ताओं की एसपी ऑफिस के सामने त्यागी मार्केट में मीटिंग हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा प्रदेश में अपराध चरम पर है। अग्रवाल मंडी टटीरी में खल व्यापारी राधेश्याम अग्रवाल से पांच जुलाई को चिट्ठी के माध्यम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। बाघू गांव में फौजी के मकान में बदमाशों ने डाका डाला। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम जनता का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाएं असुरक्षित हैं। दिन दहाड़े लूट, रंगदारी, हत्या, रेप, बालू खनन और भूमाफिया का अवैध कब्जा सामान्य बात हो गई है। सपा नेता गलत काम में लगे है। निष्ठावान पुलिसकर्मियों को सरेआम गोलियों से भून दिया जाता है। ऐसी स्थितियों में प्रदेश में           सपा सरकार अपने कर्तव्य का पालन करने में पूर्ण रूप से विफल हो रही है। 

इसके बाद कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और कोर्ट रोड पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते  कोतवाली पर पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। 


उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान, नंद किशोर गुर्जर, चंद्रवीर तोमर, सूरजपाल सिंह, राकेश आर्य, गुरदीप सोम, वेदपाल उपाध्याय,  महेश आर्य, बबलू कुशवाहा, शिवकुमार गुर्जर, सुधीर कुमार,  संजय चौहान, शिवम, पुष्पेंद्र शर्मा, मनोज आर्य, गोलू, सुधारस चौहान, विकास शर्मा, कौशल त्यागी, सोनिया चौधरी, प्रियंका आर्य, प्रिया आदि रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed