फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP bent on ruining farmers: Poonia

किसानों को बर्बाद करने पर तुली भाजपा : पूनिया

Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP bent on ruining farmers: Poonia
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुई रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया गया। साथ ही 28 अक्तूबर को नगर मेें राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की होने वाली सभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

रालोद संगठन जिला बागपत के प्रभारी रामरसपाल पूनिया ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। लखीमपुर खीरी मेें घटित घटना इसका जीता-जागता सबूत है। अब रालोद इस मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत भी हर वर्ग के लोगों का भला चाहते है। सभी का भला रालोद में है। जयंत चौधरी लोगों से मिलने के लिए आशीर्वाद यात्रा शुरू कर चुके हैं। उन्होंने नगर में 28 अक्टूबर को जंयत चौधरी की होने वाली विशाल सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया और संचालन अरुण तोमर बोबी ने किया। बैठक में पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, पूर्व विधायक गजेन्द्र मुन्ना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, नवाब अहमद हमीद, विश्वास चौधरी, प्रमेन्द्र तोमर, डॉ. साहब सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, सुभाष गुर्जर, विकास प्रधान, बसंत तोमर, रेनू तोमर, विक्रम आर्य, गौरव बड़ौत, इरफान, नरेश ठेकेदार, मास्टर सुरेश राणा, मनोज तोमर, डा योगेश जिंदल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed