फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli Road traders commotion

बिनौली रोड पर व्यापारियों का हंगामा  

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Binauli Road traders commotion
demo pic - फोटो : demo pic
बागपत के बड़ौत नगर में विद्युत कर्मचारियों द्वारा चेकिंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों ने अवैध वसूली करने के विरोध मेें बिनौली रोड पर एकत्रित होकर हंगामा किया। बाद में बैठक कर विद्युत निगम के अफसरों को आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर घेरने की रणनीति बनाई गई। साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि दो दिन पूर्व मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात टीजी-टू किशोर कुमार और अन्य विद्युत कर्मचारी पंचवटी मंदिर के पास रहने वाली महिला उपभोक्ता कमला पालीवाल से चेकिंग के नाम पर 15 हजार रुपये वसूल ले गए थे। विरोध करने पर कर्मचारियों ने महिला व उसके परिवार के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे डाली थी, जिससे महिला बेहोश हो गई थी। इसके विरोध मेें मंगलवार को पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार युवा संगठन के जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल के नेतृत्व मेें व्यापारियों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया था। एसडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन, अब विभाग के अन्य अधिकारी उक्त कर्मचारी को बचाने में लगे हैं। 

विज्ञापन

 

हंगामे के बाद प्रमोद पालीवाल की अध्यक्षता व आकाश बंसल के संचालन मेें हुई बैठक में उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर निगम के अफसरों को घेरने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में जेई टाऊन इंद्रपाल ने बताया कि टीजी-टू किशोर कुमार द्वारा महिला से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। उक्त कर्मचारी ने महिला से माफी मांग ली है और पैसे भी दे दिए है। उधर, जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल का कहना था कि उक्त कर्मचारी ने न तो कोई पैसा दिया है और न ही लिखित में माफी मांगी है। आंदोलन जरूर होगा। एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed