फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bill.

बिना बिजली आपूर्ति लिया बिल, अब करा दी एफआईआर

Mon, 17 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bill.
बिना बिजली आपूर्ति लिया बिल, अब करा दी एफआईआर
विज्ञापन

बड़ौत। ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा हिलवाड़ी गांव का एक उपभोक्ता भुगत पड़ रहा है। दरअसल, हर माह समय से बिल अदा करने के बावजूद निगम के अफसरों ने एक कर्मचारी के कहने पर बिना जांच उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसको लेकर गांव के ग्रामीणों में गुस्से को माहौल है।

पीड़ित उपभोक्ता प्रवेंद्र पुत्र रामचंद्र हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। कुछ माह पूर्व ऊर्जा निगम से दो किलोवाट का विद्युत कनेक्शन लिया था। पीड़ित के घर पर मीटर भी लगा दिया गया लेकिन सप्लाई नहीं दी गई। कई बार शिकायत के बावजूद उसकी समस्या का हल नहीं निकला। तो निगम के अफसरों के कहने पर ही उसने हर माह बिना सप्लाई एक हजार रुपये का बिल अदा करना शुरू कर दिया। इन सबके बावजूद गत माह एक कर्मचारी के कहने पर बिना जांच निगम के अफसरों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पीड़ित उपभोक्ता का आरोप है कि एक्सईएन द्वितीय की शह पर डिवीजन द्वितीय से जुडे़ गांव में यह खेल खेला जा रहा है, इससे ग्रामीण परेशान है। उधर, अवर अभियंता सतीश कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed