फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike-riding couple dies due to car collision, son injured

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पुत्र घायल

Sat, 12 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding couple dies due to car collision, son injured
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बागपत में शोकसभा में शामिल होकर तीनों अपने घर दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला के ग्राम कुरैनी निवासी 21 वर्षीय शाहबाज अपने पिता छोटे खान (60) और माता रहीसा (55) के साथ बागपत के पुराना कस्बा में शुक्रवार शाम शोकसभा में बाइक से आए थे। एक महिला रिश्तेदार का निधन हो गया था। शोकसभा में शामिल होकर वह देर रात दिल्ली लौट रहे थे। काठा के निकट एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छोटे खान व रहीसा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहबाज को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हुई है। चालक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

नीलगाय से टकराई कार, चालक की मौत
बागपत। पांची चौराहे पर नीलगाय से कार टकराने पर चालक की मौत हो गई। खेकड़ा निवासी अमित धामा पुत्र राजपाल टैक्सी चालक था। शुक्रवार रात वह देहरादून से अपनी स्विफ्ट कार में घर लौट रहा था। उसके ममेरे भाई नितिन ने बताया कि चांदीनगर थाना क्षेत्र में पांची चौराहे पर कार अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। इसमें अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का टायर फटने से दो घायल
बागपत। मुरादाबाद जिले की बिलारी तहसील के गांव सहसपुर निवासी इश्तिखार और सद्दाम बाइक पर फेरी लगाकर चादर बेचते हैं। शनिवार को वह बाइक से राजस्थान जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां गांव के पास अचानक बाइक का टायर फट गया। काफी दूर तक दोनों बाइक के साथ हाईवे पर घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ईंटों से लदे से ट्रक में घुसी कैंटर, चालक घायल
बागपत। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल के पास शुक्रवार रात हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। ईंटों से लदे ट्रक के चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहा कैंटर उससे टकरा गया। शामली निवासी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह उसे क्षतिग्रस्त कैंटर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed